हल्द्वानी की सड़कों को मिलेगा नया रूप, मानसून से पहले पूरी होगी मरम्मत

हल्द्वानी नगर में तेज़ी से बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है। अभी तक शहर में 220 किमी सड़कें तैयार की जा चुकी हैं, जबकि 756 किमी और सड़क निर्माण का कार्य किया जाना है। नगर निगम द्वारा 112 किमी क्षेत्र को कवर करते हुए सीवर लाइन का कार्य भी किया जा रहा है। कुल 47 स्थानों पर सीवर का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

मेयर गजराज बिष्ट ने जानकारी दी कि शहर में मानसून से पहले अधिकतर कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि बारिश से पहले सभी प्रमुख सड़कों की पहली लेयर डाल दी जाएगी, जिससे आवागमन में सुविधा हो। उन्होंने कहा कि यूएसएसडीए (USDA) द्वारा खुदी सड़कों की मरम्मत भी प्राथमिकता में है।

फर्जी प्रमाण पत्रों के मुद्दे पर मेयर ने बताया कि 2013, 2014 और 2024 के प्रमाण पत्रों की जांच चल रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे शहर में सभी निवासियों का सत्यापन होना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अनुरोध किया, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। वर्तमान में प्रशासन द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।मेयर ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हल्द्वानी को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है और आने वाले महीनों में इसके सकारात्मक परिणाम नज़र आएंगे।

Ad

सम्बंधित खबरें