हलद्वानी रूट डायवर्सन VIP मोमेंट इस तरह से रूट रहेगा डाइवर्ट ।

रूट डायवर्सन

 

दिनांक 21/03/2026 को वीवीआईपी श्री राजनाथ सिंह मा0 रक्षा मंत्री भारत सरकार के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत भवाली/भीमताल/ कैंची धाम क्षेत्रांतर्गत कंटीजेन्सी रूट के दृष्टिगत यातायात/डायवर्जन प्लान

भारी वाहनों का डायवर्जन (यथा मालवाहक/यात्री वाहन)

 

1- वीआईपी भ्रमण के दौरान हल्द्वानी की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को भीमताल मोड (काठगोदाम) से वाया ज्यौलीकोट- गेठिया – भवाली नया बाईपास से होकर भेजा जायेगा।

 

2- पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को भवाली नया बाईपास गेठीया – ज्यौलीकोट से होकर भेजा जायेगा।

 

छोटे वाहनों का डायवर्सन 

1- वीआईपी भ्रमण के दौरान हल्द्वानी की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहनों को भीमताल मोड (काठगोदाम) से वाया ज्यौलीकोट- गेठिया – भवाली नया बाईपास से होकर भेजा जायेगा।

 

2- पर्वतीय क्षेत्रो से हल्द्वानी की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहनों को भवाली नया बाईपास गेठीया – ज्यौलीकोट होकर भेजा जायेगा।

 

3- पिथौरागढ/चम्पावत की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को वीवीआईपी मूवमेंट के 15 मिनट पहले खुटानी बैण्ड से 200मी0 पीछे की ओर रोका जायेगा तथा वीवीआईपी के अपने गंतव्य स्थान पर पहुचने के उपरान्त उक्त वाहनों को छोडा जायेगा।

4- वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कंटीजेन्सी मार्ग भीमताल मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जब वीवीआईपी फ्लीट घोडाखाल स्कूल से हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेगी भवाली/भीमताल मोटर मार्ग में जीरो जोन किया जाएगा।

 

5- घोड़ाखाल, रामगढ़ की ओर से आने वाले वाहन जो हल्द्वानी अन्य मैदानी जनपदों को जाना चाहते है उन्हे वाया ज्यौलीकोट मोटर मार्ग से गंतव्य हेतु भेजा जायेगा।

6- वीवीआईपी के गंत्वय स्थान पर पहुंचने के उपरान्त यातायात को सामान्य किया जाएगा।

7- आमजनमानस से अनुरोध है कि उक्त तिथि को असुविधा से बचने के लिए दिये गये ट्रैफिक प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा का सुभारंभ करें।

 

पार्किंग व्यवस्था-

 

1- उच्चाधिकारियों के वाहनो की पार्किंग घोडाखाल सैनिक स्कूल भोजनालय के पास स्थित मैदान मे की जायेगी।

 

2- जनता के वाहनों हेतु पार्किंग घोडाखाल मन्दिर के पास स्थित मैदान में की जायेगी।

सम्बंधित खबरें