
हल्द्वानी: शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत दो छात्राएं लापता हो गई है छात्राओं के लापता होने के बाद छात्रों को ढूंढ निकालना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर लापता हो गई है. लापता छात्रा कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची इसके बाद परिजन उसकी ढूंढ खोज कर रहे थे. लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला. पुलिस ने पूरे मामले में छात्र की गायब होने की मामला दर्ज किया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है जल्द बरामद कर लिया जाएगा.









