
लालकुआ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
उक्त निर्देश के क्रम में *श्री मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी* के मार्गदर्शन, *श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण तथा *श्री ब्रजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा *दिनांक 25.01.2026* को हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान *गौरव आर्या उर्फ गौरी पुत्र राजु आर्या* निवासी बेरीपड़ाव लालकुआ उम्र 20 वर्ष को बेरीपड़ाव हल्दूचौड से 08 पेटी, तथा 28 खुले ट्रेटा पैक *कुल 412 ट्रेटा पैक किन्नू /अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।*
उक्त संबंध में *कोतवाली लालकुआं* में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एफ0आई0आर0 नंबर 20/26 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।








