हल्द्वानी: शर्मसार हुई इंसानियत – पड़ोसी युवकों ने किशोरी को कार में शराब पिलाकर लूटी अस्मत

हल्द्वानी (काठगोदाम) काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो युवकों ने 15 वर्षीय एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और हैड़ाखान मार्ग के सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

दुकान से सामान लेने गई थी पीड़िता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे किशोरी घर के पास ही दुकान से सामान लेने निकली थी। इसी दौरान घर के पास ही किराए पर रहने वाले अल्मोड़ा निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) उसे मिले। जान-पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने छात्रा को घुमाने के बहाने कार में बैठा लिया।

 

कार में पिलाई शराब, फिर की दरिंदगी

आरोपी किशोरी को हैड़ाखान मार्ग की ओर ले गए, जहां उन्होंने उसे जबरन शराब पिलाई। जब किशोरी नशे की हालत में सुध-बुध खो बैठी, तो दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर, रात 10:30 बजे तक जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

 

बेहोशी की हालत में बरामद

पुलिस टीम और परिजनों ने जब हैड़ाखान रोड पर सर्च ऑपरेशन चलाया, तो वहां एक संदिग्ध कार खड़ी मिली। कार के भीतर किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी और दोनों आरोपी भी वहीं मौजूद थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में लिया और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस का बयान

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि

”मामला बेहद गंभीर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया

सम्बंधित खबरें