हल्द्वानी की नन्ही मेहर ने रचा इतिहास: 19 माह की आयु में ‘विश्व रिकॉर्ड’ दर्ज

World Record,

हल्द्वानी की नन्ही मेहर ने रचा इतिहास: 19 माह की आयु में ‘विश्व रिकॉर्ड’ दर्ज

अगर आप खुद को बुद्धिमान समझते हैं, तो हल्द्वानी की मेहर कौर से मिलकर अपना भ्रम दूर कर लीजिए। मात्र 1 वर्ष 7 माह की उम्र में,मेहर ने ‘World Book of Records’ में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा लिया है।

•मेहर ने 25 (GK) के सवालों के ऐसे सटीक जवाब दिए कि बड़े-बड़े ‘क्विज मास्टर’ भी पानी भरने लगें।

•19 महीने की इस नन्हीं प्रतिभा ने वह कर दिखाया है, जिसका दुनिया में कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता।

•9 फरवरी 2026 को इंदौर में आयोजित World Book of Records Summit में मेहर को आधिकारिक तौर पर ‘जीनियस’ का सर्टिफिकेट थमा दिया गया।

मेहर की इस सफलता ने राज्य के उन तमाम नौजवानों के लिए खतरा पैदा कर दिया है, जो आज भी अपना ATM पिन और ईमेल पासवर्ड भूल जाते हैं। ब्रिटेन से लेकर स्विट्जरलैंड तक के दिग्गजों ने मेहर को बधाइयाँ दी हैं, जबकि हम और आप आज भी कल पक्का जल्दी उठूँगा वाला अपना खुद का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पा रहे।

डॉ. हरलीन कौर और डॉ. गुर्रौनक सिंह की बिटिया ने साबित कर दिया है कि ‘प्रतिभा’ उम्र की मोहताज नहीं होती, बस उसकी मेमोरी चिप ओरिजिनल होनी चाहिए!

बधाई उत्तराखंड! मेहर ने हल्द्वानी को वैश्विक नक्शे पर चमका दिया है।

सम्बंधित खबरें