उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती है प्रियंका गांधी! कांग्रेस ने बनाई रणनीति

देहरादून: लोकसभा चुनाव 2024 में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. तमाम राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए है. इसी बीच उत्तराखंड की हॉट लोकसभा सीट हरिद्वार एक बार फिर से सुर्खियों में है. क्योंकि कांग्रेस हरिद्वार लोकसभा सीट से बड़ा दाव खेलने का मन बना रही है. कांग्रेस का एक खेमा पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को हरिद्वार लोकसभा सीच से चुनाव लड़ना चाहता है. हालांकि इस सीट पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहले ही अपना दावा ठोक चुके है.

उत्तराखंड कांग्रेस हरिद्वार लोकसभा सीट को कांग्रेस पार्टी के लिए आसान सीट मान रही है कांग्रेस में एक खेमे का तर्क है कि प्रियंका गांधी को टिकट देने पर पार्टी में किसी स्तर पर विरोध नहीं होगा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में काम करेंगे पिछले महीने जिलाध्यक्षों की बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने प्रियंका गांधी को हरिद्वार सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग उठाई थी।

कांग्रेस के अधिकांश नेता भी यही चाहते है कि प्रियंका गांधी हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़े. क्योंकि पूरा विश्वास है कि हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस काफी मजबूत है और वो यहां बीजेपी को अच्छी फाइट दे सकते है. अगर प्रियंका गांधी हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती है तो इसका फायदा कांग्रेस को उत्तराखंड के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी होगा.

सम्बंधित खबरें