लालकुआं में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, हरीश रावत ने दिलाई सदस्यताएं

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,

लालकुआं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लालकुआं आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं के नवनिर्मित कार्यालय का विधिविधान पूर्वक उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में रावत ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर काम करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल झा तथा लालकुआं नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी को माला पहनाकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। दोनों के कांग्रेस में शामिल होने को स्थानीय स्तर पर संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, नगर महामंत्री सईद सिद्दीकी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा, नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र खनवाल, बालम बिष्ट, खजान पांडे, गिरधर बम, उमेश कबड़वाल, हरेन्द्र क्वीरा, सूरज राय, योगेश उपाध्याय, बीना जोशी, खीमानंद दुम्का, विनय रजवार, नरेश चौधरी, विशाल झा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज रही है और संगठन को मजबूत करने के लिए युवा व समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

 

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन विस्तार और जनहित मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

सम्बंधित खबरें