उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, दो घायल

एक्सीडेंट,

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही पर्यटकों की कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

कार में चार युवक सवार थे, जो घूमने के उद्देश्य से जागेश्वर जा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गेठिया क्षेत्र के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस एसआई सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद दमकल और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

हादसे में उन्नाव के पीताम्बर नगर निवासी अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल दुबे और श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

 

 

सम्बंधित खबरें