यूपी के हाथरस में हुआ भीषण हादसा 40 मौतें

यूपी के हाथरस से बहुत दुखद खबर आ रही है यहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है उसके अलावा 100 से अधिक भक्त घायल है इनमें से कई की हालत गंभीर है एटा के सीईओ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि हाथरस से अब तक 27 शव आए हैं जिनमें 25 महिलाएं और दो पुरुष हैं बाकी 100 के करीब सिकंदरा राव में है वहां करीब 150 से ज्यादा लोग एडमिट है हादसे के बाद घायलों को बस टेंपो में लाकर अस्पताल ले जाया गया डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं कई थानों की फोर्स बुलाई गई है हालात बेकाबू है हर कोई भीड़ और लाशों के बीच में अपनों को तलाश रहा है सत्संग में 15000 से लोग अधिक लोग आए थे बताया जा रहा है कि सत्संग खत्म होने के बाद लोग एक साथ बाहर निकल रहे थे हॉल छोटा था गेट भी पतला था पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई लोग एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे इसी वजह से डेढ़ सौ से अधिक लोग घायल हो गए

सम्बंधित खबरें