

पीएम मोदी ने तेलंगाना में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसके बाद पीएम मोदी ने आदिलाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। बीते रविवार को लालू प्रसाद के बोल पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि INDIA गठबंधन के नेता और मंत्री बौखला गए हैं। उनका कहना है कि मेरा कोई परिवार नहीं है लेकिन सभी देशवासी और बहन-बेटियां मेरा परिवार हैं।








