डबल मर्डर केस में मृत युवक-युवती की पहचान, युवती निकली बीएससी छात्रा

डबल मर्डर केस में मृत युवक-युवती की पहचान, युवती निकली बीएससी छात्रा

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली के नवीन गल्ला मंडी में हुए दोहरे हत्याकांड से शहर में गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने करीब 22 साल की युवती और 30 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। युवती नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक की रहने वाली थी। वह बीएससी की छात्रा थी। युवक अल्मोडा का बताया जा रहा है।

हत्याकांड को लेकर ऐसा लग रहा है कि या तो किसी की इनसे कोई भयंकर रंजिश थी, या फिर किसी बात का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया हो। क्योंकि हत्यारों ने युवक और युवती दोनों से सिर बुरी तरह पत्थर से कुचले हैं।

जिस पत्थर से युवक और युवती के सिर कुचले गए हैं, वो शवों के पास में ही पड़ा मिला। पत्थर पर खून के निशान साफ देखे जा सकते हैं। पत्थर काफी बड़ा और वजनी है। फॉरेंसिक टीम ने पत्थर को सबूत के तौर पर चिन्हित किया है। शवों की हालत ऐसी है कि चेहरे देखकर कोई भी उन्हें नहीं पहचान सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित सैनी, हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता मौके पर पहुंचे। मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम कुमार टम्टा के रूप में हुई है। दरअसल उसकी जेब से पुलिस को उसका आधार कार्ड मिल गया। आधार कार्ड में शुभम की जन्मतिथि 31 दिसंबर 1995 लिखी हुई है। आधार कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने उसके बारे में जानकारी हासिल की।

पुलिस टीम मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मृतक युवती के भाई सुरेश चंद्र पोखरिया ने मृतका की पहचान लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चंद्र पोखरिया निवासी पोखरी ओखलकांडा के रुप में। सुरेश पोखरिया ने बहन की हत्या की तहरीर पुलिस को सौंपी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इन दोनों की मौत की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

 

सम्बंधित खबरें