हल्द्वानी आने वालों के लिए जरूरी सूचना, यात्रा से पहले जरूर जान लें

Haldwani News: प्रकाश पर्व/नगर कीर्तन के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान जारी किया गया हैं।

यह डायवर्जन प्लान दिनांक-03.01.2026 को समय प्रातः 10:00 बजे से नगर कीर्तन समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

◼️चोरगलिया रोड से आने वाली प्राईवेट सिडकुल की बसें जिन्हें काठगोदाम क्षेत्र की ओर जाना हैं खेड़ा चौराहा से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराह से हाईडिल तिराहा तक आ सेकेंगी।

 

◼️ मुखानी क्षेत्र/काठगोदाम क्षेत्र सें रूद्रपुर /बरेली रोड की ओर जाने वाली सिडकुल की बसें लालडॉट से आरटीओ रोड/गौलापार रोड का प्रयोग करेंगी।

 

वोल्वो बसों हेतु डायवर्जन प्लान

 

◼️रामपुर रोड/बरेली रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त प्रकार की वोल्वो बसें गन्ना सेंटर / शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड की ओर आ सकेंगी।

 

◼️काठगोम क्षेत्र से रामपुर रोड/बरेली रोड की ओर जाने वाली समस्त प्रकार की वोल्वो बसें काठगोदाम क्षेत्र से गौलापार रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।

 

नोट-शहर हल्द्वानी की ओर आवागमन करने वाली समस्त सिडकुल / वोल्वो बसों का पंचायतघर तिराहा से शहर हल्द्वानी की ओर, तीनपानी तिराहा से शहर हल्द्वानी की ओर, लालडॉट तिराहा से शहर हल्द्वानी की ओर व हाईडिल तिराहा से शहर हल्द्वानी की ओर प्रवेश पूर्ण रूट से वर्जित रहेगा।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

◼️पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें रामपुर, रूद्रपुर, बरेली किच्छा व चोरगलिया आदि स्थानों की ओर जाना है. नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे व कालाढूंगी रोड को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए चम्बल पुल से लालडॉट / ऊँचापुल चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

◼️काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन-

▪️महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा / दोनहरिया तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

▪️जब शोभा यात्रा ओके होटल तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा से मध्य रहेगी नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अर्बन बैंक तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

▪️जब शोभा यात्रा नैनीताल बैंक से तिकोनिया चौराहा के मध्य रहेगी तब प्रेम टाकीज तिराहा / त्रिलोक पैट्रोल पंप तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन मुख्य मार्ग (नैनीताल रोड) में प्रवेश नहीं करेगा।

▪️जब शोभा यात्रा तिकोनिया से वर्कशॉप लाईन होते हुए ताज चौराहा से सिंधी चौराहा के मध्य रहेगी तब सिंधी/सिटी चौराहा, कालाढुंगी चौराहा, रोडवेज चौराहा, एसडीएम तिराहा, तिकोनिया चौराहा व गोला पुल से मुख्य बाजार क्षेत्र की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

◼️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार छोटे वाहन

▪️ गन्ना सेंटर/ शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

▪️पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर RTO रोड होते हुए लालढांठ तिराहा से पंचक्की तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

▪️ITI तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर FTI तिराहा से ITI तिराहा होते हुए कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

स्टेडियम रोड/ओके होटल तिराहा से संचालित होने वाले टैम्पू बर्फ वाली गली से संचालित होंगे।

सम्बंधित खबरें