हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में किशोरी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।मुखानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति सेना में हैं। मेरी बेटी एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। डेढ़ साल पहले लालडांठ निवासी अमित कुमार ने उससे दोस्ती की। जब वह घर पर नहीं थी तो अमित उनके घर आ गया। उसने बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए और उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। तब से वह ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बना रहा है। बेटी की तबीयत खराब होने पर जब महिला ने बेटी से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। बेटी ने बताया कि अमित का दोस्त नीरज टाकुली भी है। वह उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। कई बार नीरज टाकुली ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। दोनों युवक यहीं नहीं रुके, वह वीडियो कॉल में उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि अमित और नीरज टाकुली निवासी लालडांठ पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
सम्बंधित खबरें
उत्तराखंड : मानवता हुई शर्मसार, पॉलीथिन में लपेटकर 6 दिन की मासूम को फेंका झाड़ी में,पुलिस जांच में जुटी
January 21, 2025
उत्तराखंड :नाबालिक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
January 20, 2025
उत्तराखंड: पड़ोसी की करतूत, बाथरूम में नहा रही लड़की का बनाया वीडियो,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
January 15, 2025