उत्तराखण्ड में वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, आठ चोरी की बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले की पुलिस ने वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग के सदस्यों ने कई वारदातों को अंजाम दिया। 150 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से आठ चोरी की बाइकें बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है

खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल,सीओ पंतनगर तपेश कुमार और थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि सिडकुल चौकी इलाके से पिछले कुछ दिनों से लगातार बाइक चोरी की वारदातें हो रही थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।

सम्बंधित खबरें