

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इंडियन आइडल से सबके दिलों में पहचान बनाने वाले सिंगर पवनदीप राजन की कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। जिसमे उनके घायल होने की सूचना है।
वायरल हो रहें वीडियो में अस्पताल के बेड में दिखे पवनदीप राजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर सिंगर पवनदीप राजन की कार तड़के 3:40 बजे दिल्ली से आते समय अमरोहा के पास हादसे का शिकार हुई हैं।जिसमे उनकी कार एक कैंटर से टकरा गई। जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में देखा जा सकता है। जारी वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “सिंगर पवनदीप का एक्सीडेंट हो गया है आज 5/5/2025, टाइम 3: 40 AM”। पवनदीप राजन के साथ हुए हादसे के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है। साथ ही सिंगर के साथ यह दुखद हादसा कैसे हुआ और उनका हेल्थ अपडेट क्या है? इस पर फिलहाल कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वायरल हो रहे वीडियो में पवनदीप राजन अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। वहीं डाक्टर उनके पैर में पट्टी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पवनदीप राजन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। वहीं इस हादसे में पवनदीप राजन के दो साथी भी घायल हुए हैं।
उत्तराखंड के रहने वाले हैं पवनदीप राजन
पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 2015 में द वॉयस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल 12 जीता। इसके साथ ही आज उन्होंने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है।
