
अमेरिका और इसराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई है।
शनिवार को अमेरिका और इसराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए थे और रविवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की मौत को लेकर दावा किया था।
इसके बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि की थीl
ईरान के सरकारी टीवी के प्रेज़ेंटर ने रोते हुए ख़ामेनेई की मौत की घोषणा की और बताया देश में 40 दिनों का शोक रहेगा.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक ख़ामेनेई अब मर चुके हैं.”वहीं अमेरिका में बीबीसी के न्यूज़ पार्टनर सीबीएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हमलों में तक़रीबन 40 ईरानी अधिकारी मारे गए हैं।
इसराइल ने कहा है कि उसने कई वरिष्ठ अफ़सरों को मार दिया है, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रमुख भी शामिल हैं।
दूसरी ओर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का एक बयान सामने आया है जिसमें उसने चेतावनी दी है कि वो अमेरिकी अड्डों और इसराइल पर हमला करेगा।
इस बयान में कहा गया है, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान की आर्म्ड फ़ोर्स के इतिहास का सबसे ख़तरनाक हमला कुछ ही पलों में कब्ज़े वाले इलाक़ों और अमेरिकी आतंकवादी अड्डों की ओर शुरू होगाl
इस पर ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका पलटवार करेगा।
ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद देश और दुनिया में हलचल
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. अयातुल्ला की मौत के बाद दुनिया के कई हिस्सों में शोक और मातम का माहौल है. ईरान से लेकर भारत के जम्मू-कश्मीर तक लोग मातम मना रहे हैं. अयातुल्ला खामेनेई का पूरी दुनिया के शिया मुसलमानों के बीच एक बड़ा स्थान था. धार्मिक तौर पर शिया समुदाय उन्हें काफी फॉलो करता है. यही वजह है कि शियाओं में शोक का माहौल है।
अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरान की सेना, वहां की पॉलिटिकल लीडरशिप और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बदला लेने की बात कही है. इससे मिडिल-ईस्ट में और बड़े संघर्ष की संभावना बढ़ गई है।
ईरान के शहरों में पसरा मातम
ईरान के अलग-अलग शहरों में गम का माहौल है. राजधानी तेहरान से लेकर इस्फहान, कुम, मशहद, जनजान जैसे शहरों में खामेनेई समर्थक सड़कों पर उतर गए हैं. अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है. केवल ईरान ही नहीं, पड़ोसी देश इराक और भारत में भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं।
इराक में मातम का माहौल
इराक में इस्लाम धर्म की बड़ी शख्सियतों में से एक हजरत इमाम हुसैन की दरगाह है. हजरत इमाम हुसैन का शिया समुदाय में बहुत ऊंचा दर्जा है. अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद लोग हजरत इमाम की दरगाह पर जुटने लगे हैं. लोग वहां आकर मातम मना रहे हैं।
दरगाह पर आए सभी लोग भावुक हैं. क्योंकि अयातुल्ला खामेनेई न सिर्फ एक राजनीतिक बल्कि एक धार्मिक लीडर भी थे. शिया कम्युनिटी में उन्हें एक तरह से ‘गार्जियन’ का दर्जा दिया जाता था।









