

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हुए उपद्रव अब शांत हो गया है। पर नैनीताल की डीएम वंदना सिंह शनिवार सुबह से अचानक ट्वीटर के टॉप ट्रेंड में आ गई। ट्वीटर पर शनिवार सुबह से अचानक #ArrestVandanaSingh ट्रेंड करने लगा। इस हैशटैग को लेकर करीब एक लाख से अधिक ट्वीट शाम तक हो चुके थे। पर वंदना सिहं के समर्थन में #IsupportVandanaSingh भी शुरू हुआ। करीब 20 हजार ट्वीट इस हैशटैग के साथ किए जा चुके हैं।
हल्द्वानी में उपद्रवियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर नाराजगी है। मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों का आरोप है कि डीएम वंदना सिंह केवल मुस्लिमानों के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। इसे लेकर पीड़ितों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें पीड़ित पुलिस और प्रशासन पर उनके साथ मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। जिसके बाद से ट्वीटर पर लोग ArrestVandanaSingh ट्रेंड चलाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।









