जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा एवम धोलादेवी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह बिष्ट ने जागेश्वर धाम में चलाया स्वच्छता अभियान

राम मंदिर के निर्माण को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह है।इसी उत्सव को देश भर में मनाने के लिए मंदिरों में सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आज जागेश्वर धाम में स्वच्छता कार्यक्रम व माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा, घौलादेवी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेन्द्र बिष्ट,जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा वीरेंद्र कुमार आर्या, जिला पंचायत सदस्य डुगरा सुरेन्द्र सिंह महरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जागेश्वर हरीश प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष दन्या लक्ष्मण सिंह डसीला,

लमगड़ा मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, संजय डालाकोटी, प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट, नन्दन सिंह ,प्रघान संरक्षक मोहन सिंगवाल, इन्दर पालीवाल , गोविन्द बल्लभ, दिनेश गैडा, गोपाल चिलवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों मौजूद थे।

सम्बंधित खबरें