कैंचीधाम बाईपास जून से पहले चालू होगा, मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

कैंचीधाम

नैनीताल (भवाली)।

जनपद नैनीताल के दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कैंचीधाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर भवाली-रातिघाट बाईपास समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

 

जून से पहले शुरू होगा बाईपास

 

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास को पर्यटन सीजन से पहले हर हाल में चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक स्थायी पुल तैयार नहीं होता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था कर यातायात सुचारू रखा जाए।

 

कैंचीधाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए तैयारी

 

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उन्होंने यातायात, पार्किंग और सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।

 

निर्माण कार्यों की स्थिति

 

अधिकारियों के अनुसार 18.15 किमी लंबे बाईपास में से करीब 8 किमी मार्ग तैयार हो चुका है, जबकि शेष हिस्से में कटिंग और सुरक्षा कार्य तेजी से चल रहे हैं। इसके अलावा इस मार्ग को जोड़ने के लिए मोटर पुल का निर्माण भी प्रगति पर है।

 

पर्यटन सुविधाओं का हो रहा विस्तार

कैंचीधाम में पार्किंग, मेडिटेशन सेंटर, पाथवे और फैसिलिटेशन सेंटर जैसे कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहनों के प्रवेश-निकास के लिए अलग-अलग गेट बनाने के निर्देश दिए।

सम्बंधित खबरें