

आरोपी पति ने अपने दो दोस्तों के साथ महिला के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पति ने बताया कि वह पत्नी की हत्या करना चाहता था।
एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विवाद के चलते वह कुछ समय से पति से अलग मां के साथ रह रही है। आठ फरवरी को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। रास्ते में पति और दो साथियों ने कार आगे लगाकर स्कूटी रोक ली। आरोप लगाया कि पति और उसके साथियों ने पिस्टल के बल पर धमकाते हुए उसे घसीटकर कार में डाल लिया। उन्होंने कपड़े फाड़कर उसे कार में निर्वस्त्र कर दिया। विरोध करने पर उसे पिस्टल की बट से पीटा। हत्या करने की धमकी दी। आरोपी पहले उसे बाजपुर, स्वार फिर रामपुर ले गए और एक रिश्तेदार के यहां छोड़ आए। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर वापस लाए।









