नशे में वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्यवाही — 03 गिरफ्तार, वाहन सीज

उत्तराखंड पुलिस,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल मंजुनाथ टी.सी. के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा के नेतृत्व में चौकी मल्ला गेट काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान नशे/शराब के प्रभाव में वाहन चलाने वाले 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया गया।

 

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण —

 

1️⃣ प्रकाश पुत्र भीम सिंह निवासी चकरपुर उधम सिंह नगर,

2️⃣ दिनेश पुत्र रघुवर निवासी रायघून, चंपावत

3️⃣ सैयद मोहम्मद जीशान पुत्र मुर्तजा निवासी पीलीभीत (उ.प्र.)

 

पुलिस टीम —

 

1️⃣ उ0नि0 दिलीप कुमार

2️⃣ का0 योगेश कुमार

3️⃣ का0 मनीष कुमार

 

📢 नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं। अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। 🚖

सम्बंधित खबरें