
नगर निगम हल्द्वानी में कुमाऊं का पहला पशु शवदाह गृह का निर्माण करेगा।
इसके लिए निगम ने 1.36 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी है। इसकी मंजूरी मिलते ही गंगापुर कबड़वाल की गोशाला में गैस से चलने वाले शवदाह गृह का निर्माण किया जाएगा। जिससे लावारिस के साथ ही मृत घरेलू पशुओं का दाह संस्कार करना आसान होगा।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस घूम रहे किसी पशु की मौत होने पर शव कई दिनों तक पड़ा रहता है। जिसके निस्तारण को निगम व पंचायतों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही जगह की कमी से लोग घरेलू पशुओं के शव को भी जंगल और झाड़ियों में फेंक देते हैं।
अब इसके समाधान को नगर निगम ने गंगापुर कबड़वाल हल्दूचौड़ में बनी गोशाला में पशु शवदाह गृह बनाने का निर्णय लिया है। बाकायदा इसके लिए 1.36 की डीपीआर बना कर शासन को भी भेज दी है।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद इसके बनने से पशुओं के शव के निस्तारण में आसानी होगी।









