लालकुआं पुलिस टीम ने भारी मात्रा में कच्ची शराब 220 पाउच मय मो सा UP25 BK 5963 के साथ 01आरोपी को किया

लालकुआं पुलिस टीम ने भारी मात्रा में कच्ची शराब 220 पाउच मय मो सा UP25 BK 5963 के साथ 01आरोपी को किया गिरफ्तार।

संक्षिप्त विवरण:-

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी महोदय नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

श्री हरबंश सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान आरोपी स्वर्ण सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी धोराडाम नजीबाबाद थाना किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष को इमली घाट गोला नदी के किनारे बिंदु खत्ता से 220 पाउच अवैध कच्ची शराब को बजाज पल्सर मोटरसाइकिल UP-25BT-5963 में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया व कच्ची शराब की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को MV Act के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी टीम
1- श्री गौरव जोशी चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता
2- कांस्टेबल श्री तरुण मेहता
3- कांस्टेबल श्री वीरेंद्र रौतेला
4- कांस्टेबल श्री दयालनाथ

कोतवाली लालकुआं

सम्बंधित खबरें