शीत लहर के चलते स्कूलों की छुट्टी,आदेश हुए जारी

उधमसिंह नगर। शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुवह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

उक्त कारणो से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 18 जनवरी 2024 एवं दिनांक 20 जनवरी, 2024 तक (03 दिन) जनपद के समस्त ऑगनवाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं। शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय मे यथा उपस्थित रहेंगे।

सम्बंधित खबरें