उत्तराखण्ड ,हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज से लीजेंड्स क्रिकेट लीग का आगाज

लीजेंड्स क्रिकेट लीग

हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज बुधवार से लीजेंड्स क्रिकेट लीग का आगाज होगा। उद्घाटन मैच सुरेश रैना के नेतृत्व वाली मुंबई स्पार्टन्स और हाशिम अमला की इंडिया कैप्टन्स के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम इरफान पठान, श्रीसंत, कार्लोस ब्रेथवेट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से सजी है।

 

लीग के सह संस्थापक रहम रहेज ने बताया कि लीग के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मंगलवार शाम में खिलाड़ी यहां पहुंच गए हैं।

 

खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था रामपुर रोड स्थित एक होटल के अलावा रुद्रपुर के एक होटल में की गई है। बुधवार शाम को सात बजे टॉस होगा। 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के प्रवेश द्वार दोपहर चार बजे से ही खोल दिए जाएंगे।

सम्बंधित खबरें