
25 दिसंबर से 31 जनवरी तक लालकुआँ ,काशीपुर, रामनगर, कासँगज समेत कई सवारी व एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी निरस्त
इज्जतनगर।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिरचालनिक कारणों से 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक कई ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में निम्नलिखित सवारी एवं एक्सप्रेस गाड़ियां निरस्त रहेंगी—
55311 कासगंज–लालकुआं सवारी गाड़ी
55309 लालकुआं–काशीपुर सवारी गाड़ी
55305 काशीपुर–रामनगर सवारी गाड़ी
55306 रामनगर–काशीपुर सवारी गाड़ी
55310 काशीपुर–लालकुआं सवारी गाड़ी
15062 लालकुआं–कासगंज एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
उक्त जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल संजीव शर्मा द्वारा दी गई।









