उत्तराखण्ड हल्द्वानी : गैरसैंण विधानसभा सत्र में जनहित से जुड़े विषयों को उठाने पर विधायक सुमित हृदयेश का हुआ स्वागत

विधायक सुमित हृदयेश

जनहित की आवाज़ बने विधायक सुमित हृदयेश का हुआ जोरदार स्वागत, हल्द्वानी में कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों ने किया आभार व्यक्त

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रमुखता और मजबूती से उठाने पर आज विधायक श्री सुमित हृदयेश के हल्द्वानी स्थित निज आवास पर कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों ने विधायक सुमित हृदयेश द्वारा जनहित के मुद्दों को लगातार विधानसभा में उठाए जाने की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की आवाज को सदन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड एवं गोल्डन कार्ड योजना में खामियों, एलपीजी गैस किल्लत, खिलाड़ियों और युवाओं के रोजगार सहित आमजन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को जिस मजबूती के साथ विधायक सुमित हृदयेश द्वारा सदन में उठाया गया है, वह एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर विधायक श्री सुमित हृदयेश ने सभी कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि हल्द्वानी की जनता ने जो विश्वास और स्नेह उन्हें दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को सदन तक पहुँचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और जनहित, विकास तथा आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी तथा ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

सम्बंधित खबरें