
आज दिनांक 6 जनवरी 2024 को नैनीताल बैंक द्वारा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के प्रांगण में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूहों तथा महिला उद्यमियों को ऋण स्वीकृत किए गए। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार पाण्डेय – मुख्य विकास अधिकारी जिला नैनीताल, विशिष्ट अतिथि सुश्री कमलेश भंडारी – वित्त नियंत्रक समाज कल्याण विभाग, श्री नरेंद्र सिंह बनकोटी- प्राचार्य एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी, सुश्री शशि पुरोहित प्राचार्या एम बी पीजी महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी व बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री निखिल मोहन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री निखिल मोहन ने महिला उद्यमियों के देश व क्षेत्र के विकास में दिए जा रहे योगदान की सराहना की तथा विशेषकर महिला स्वयं सहायता समूह जो कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर न केवल अपने परिवार के लिए अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रहे हैं बल्कि समाज व क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार पांडे वरिष्ठ पीसीएस व मुख्य विकास अधिकारी जिला नैनीताल ने बैंक द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा क्षेत्र में किया जा रहे कार्य के लिए महिला शक्ति की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न आर्थिक विकास की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
समारोह को संबोधित करते हुए बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ० दीपक पंत ने बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी तथा यह आश्वासन दिया कि भविष्य में भी नारी शक्ति को सशक्त बनाने हेतु नैनीताल बैंक हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगा।
समारोह में स्वयं सहायता समूहों को दिए जाने वाले ऋण से संबंधित बुकलेट का विमोचन किया गया जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की ऋण आवश्यकताओं को त्वरित गति से स्वीकृत करने में सहायता मिलेगी।
समारोह के संयोजक व नैनीताल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजय लाल साह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाली शाखाओं के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण संबंधित जानकारी दी।वर्तमान में 3000 से अधिक स्वयं सहायता समूह नैनीताल बैंक की सेवाओं का लाभ ले रहे हैं तथा आज नैनीताल बैंक की विभिन्न शाखाओं के 60 स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण किया गया।
रुचि पंत उप क्षेत्रीय प्रबंधक नैनीताल बैंक द्वारा महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने, सम्मानित करने और उनकी उपलब्धियां के उत्सव को मनाने हेतु इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।
समारोह में श्रीमती गंगा जोशी पूर्व सभासद, श्रीमती भागीरथी देवी पूर्व पार्षद, श्रीमती परविंदर कौर तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूह जिनमें मां भगवती एसएचजी, दिव्यांश एसएचजी, उजाला , शिवालिक ,जय केदारनाथ बाबा, श्री गणेश, कल्याणी, महक आजीविका, नीम करोली आजीविका, सरस्वती आजीविका, उड़ान आजीविका, उन्नति, दुर्गा मां , जय हनुमान आजीविका, आस्था, गोलू देव स्वयं सहायता समूह, वैष्णवी आजीविका, वैशाली, जय भोले नाथ, कामाख्या एसएचजी, नव ज्योति एसएचजी आदि स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रिचा कुमारी द्वारा किया गया। समारोह में रेनू शर्मा, उपासना खाती, स्वाती अरजरिया, अंजली वत्स, मनीषा बाफिला, दीपा बिष्ट, कृतिका अग्रवाल, दया मेहता, साक्षी पाटनी , हिमानी अरोरा आदि उपस्थित रहे।









