उत्तराखण्ड हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, 19 से 31 मार्च तक लगेंगे आवास योजना के कैंप

बनभूलपुरा,

हल्द्वानी: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों और जिला प्रशासन की टीम बनभूलपुरा के रेलवे अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद किया गया,निरीक्षण के बाद डीएम कैंप ऑफिस में बैठक भी हुई जिसमें डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल,एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों से चर्चा हुई,

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के उद्देश्य से 19 मार्च से 31 मार्च तक प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।

प्रशासन के अनुसार यह कैंप अतिक्रमण प्रभावित छह स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहाँ प्रभावित परिवारों को योजना से जुड़ी जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों के आवेदन भी लिए जाएंगे।

अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में अतिक्रमण प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए यह पहल की जा रही है। कैंप के दौरान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद रहेगी, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके। इस दौरान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी,एसपी सिटी मनोज कत्याल,नगर आयुक्त परितोष वर्मा,एसडीएम प्रमोद कुमार,सीओ अमित कुमार समेत थाना बनभूलपुरा पुलिस उपस्थित रही,

 

सम्बंधित खबरें