जागेश्वर धाम में खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिव लिंग, दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़

अल्मोड़ा जिले में स्तिथ पवित्र जागेश्वर धाम (Jageshwar Dham) में बुधवार सुबह खोदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिलने से लोग अबंभित हो गए। कुछ ही समय में खबर पूरे इलाके में फैली तो दर्शन के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया।

कुछ समय से कामेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत साइटिंग के लिए केबत बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था पूरे मंदिर रागृह में खोदाई कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि आज बुधवार सुबह खोदाई के दौरान श्रमिकों को केदारनाथ व चागेश्वर मंदिर के ठीक पीले चीन के नीचे एक प्राधीन शिवलिंग मिला। कुछ ही देर में इसकी जानकारी पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद लोग इस शिवलिंग के दर्शन के लिए मंदिर में जुटने लगे।

बताया जा रहा है कि जगीन से करीब एक फिन्ट नीचे बास्तविक स्थिति में शिवलिंग नित्ता है। शिवलिंग मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने उस स्थान पर खोदाई का कार्य रोक दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने विधिवत शिवलिंग की पूजा अर्चना की।

सम्बंधित खबरें