22 जनवरी को ही क्यों हो रही है राम लला की प्राण प्रतिष्ठा – ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी

सभी सनातनीय पाठकों धर्मावलंबियों को सादर प्रणाम अभिनंदन 🙏
अनेकानेक जातकों को यह जिज्ञासा उत्पन्न हो रही है कि नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हेतु 22 जनवरी 2024 का ही दिन क्यों चुना गया? तो आइए ज्योतिष गणनाओं के आधार पर आपको अवगत कराने का प्रयास करती हूं–
जैसे कि आप सभी को विदित है सनातन धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने हेतु पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त अवश्य देखा जाता है भगवान श्री राम का जन्म त्रेता युग में मृगशिरा नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त में हुआ था रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 मृगशिरा नक्षत्र, अभिजीत मुहूर्त का शुभ संयोग बन रहा है इसके अतिरिक्त सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग तथा ब्रह्म योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसा अत्यंत ही दुर्लभ दिन होता है जहां पर अभिजीत मुहूर्त मृगशिरा नक्षत्र और अत्यंत ही अनेक शुभ मुहूर्त का संयोग बने इसके अतिरिक्त यह समय बाणदोष (पंचक दोष) से मुक्त होगा। (अग्निबाण, मृत्यु बाण नृपबाण, चोर बाण और रोग बाण) से मुक्त होगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी
8395806256

सम्बंधित खबरें