बनभूलपुरा पुलिस की कार्यवाही में 02 तमंचे तथा 17 अवैध कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बनभूलपुरा,

हल्द्वानी। बनभूलपुरा अतिक्रमण को लेकर उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में चल रहे वाद मामले में एक सप्ताह बाद होने वाली सुनवाई से पूर्व ही पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई अमन में लाई गई है।

 

बनभूलपुरा पुलिस की कार्यवाही में 02 तमंचे तथा 17 अवैध कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार जनपद को अपराध मुक्त बनाने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही* हेतु Operation Crackdown के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल व पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी श्री अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

अपराध, अराजकता रोकने हेतु संदिग्ध वाहन व वस्तु चेकिंग के दौरान सूचना पर कि एक व्यक्ति घर में तमंचा रखे हुए है तथा परिजनों से झगड़ा करता है, पुलिस टीम द्वारा त्वरित मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई।

 

मौके पर मोबिन खान पुत्र अब्दुल बसीर खान, निवासी निकट आयशा मस्जिद, गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र लगभग 60 वर्ष, घर पर मौजूद मिला।

 

पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि मोबिन खान परिवार को धमकाकर झगड़ा करता है तथा उसके पास तमंचा है।

पुलिस टीम द्वारा मोबिन खान व उसके परिजनों के सामने घर की तलाशी लेने पर—

01 अदद तमंचा 315 बोर

02 कारतूस 315 बोर

01 अदद तमंचा 12 बोर

04 कारतूस 12 बोर

01 कारतूस 7.62 बोर

एक सफेद डिब्बे में 10 कारतूस 7.65 बोर

बरामद किए गए। अभियुक्त मोबिन खान के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 7/25(1-क) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत बनभूलपुरा में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जांच में यह भी पाया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में पूर्व में अभियोग पंजीकृत है, जिसमें उसे माननीय न्यायालय से 07 वर्ष की सजा हुई थी, जो वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय में अपील पर है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से बर्खास्त हुआ है।

 

 

 

पुलिस टीम

 

श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा

उ0नि0 जगवीर सिंह

उ0नि0 मोनी टम्टा

का0 अमित शरण

का0 मो0 यासीन

का0 चालक धर्मेन्द्र रावत

सम्बंधित खबरें