ऑपरेशन सिंदूर का बदला? रिपब्लिक डे से पहले अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का सरगना मसूद अजहर खून के आंसू रो रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान ने उसे पनाह दे रखी है। ऑपरेशन सिंदूर के समय उसके कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए थे। जिससे उसका पूरा परिवार खत्म हो गया था।

इसी बदले की आग अजहर के जहन में दौड़ रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा एक बेहद खतरनाक ऑडियो सामने आया है। जिसमें वो भारत को धमकी देता नजर आया।

रिपब्लिक डे से पहले बड़े हमले की तैयारी!

दरअसल न्यूज 18 के पास ये ऑडियो मौजूद है। जिसमें एक शख्स ने संगठन के सरगना मसूद अजहर के आदेश का हवाला देते हुए ‘बदले की कार्रवाई’ करने की बात की है। आने वाले समय में शख्स बड़े आतंकी हमले को अंजान देने की भी चेतावनी देता नजर आया।

ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने की फिराक में जैश

इस ऑडियो में साफ तौर पर कहा गया कि पाक में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तबाह किए जाने का बदला लिया जाएगा। इस ऑडियो में मुख्य रुप से बहावलपुर स्थित जैश के उस कथित केंद्र का जिक्र भी किया गया है जो ऑपरेशन के तहत नष्ट किया गया था। बता दें कि बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ कहा जाता है। काफी लंबे समय से ये भारत विरोधी साजिशों का केंद्र रहा है।

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा ऑडियो हुआ वायरल

हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए बड़े हमले की बात की गई है। इससे ये आशंका और भी ज्यादा गहरी हो गई है कि ये आतंकी संगठन किसी बड़े मौके की तलाश कर रहा है। इस ऑडियो को सुरक्षा एजेंसियां बड़े ही गंभीरता से ले रही है। साथ ही इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल ऑडियो की तारीख और ये कहां की है इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

रिपब्लिक डे से पहले बड़े हमले की तैयारी

लेकिन सुरक्षा एजेंजिया की माने तो इसे नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है। ये धमकी तब आई है जब देश में 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही हैं। जिसके चलते इसे सुरक्षा एजेंसियों द्वारा रिपब्लिक डे से पहले बड़े हमले के तौर पर भी देखा जा रहा है। दिल्ली समेत कई संवेदनशील इलाके पहले से ही हाई अलर्ट पर है।

मसूद अजहर का पुराना ऑडियो भी धमकी भरा

ये पहली बार नहीं है जब मसूद अजहर से जुड़ा गीदड़भभकी वाला ऑडियो सामने आया हो। इसी साल 11 जनवरी के आसपास भी जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर का एक ऑडियो वायरल हुआ था।

जिसमें दावा किया गया था कि आतंकी संगठन के पास हजारों आत्मघाती हमलावर मौजूद हैं। जो एक इशारे पर हमले के लिए तैयार हैं। इस ऑडियो में मसूद अजहर कहते हुए सुनाई देता है कि, “ये एक नहीं, दो नहीं, सौ नहीं, ये हजार भी नहीं हैं। अगर पूरी तादाद बता दूं, तो कल दुनिया की मीडिया में शोर मच जाएगा

 

सम्बंधित खबरें