हल्द्वानी न्यूज) रजिस्ट्री ऑफिस में फर्जीवाड़ा, जांच के आदेश ,उप निबंधक और क्लर्क से मांगा स्पष्टीकरण, 14 के लाइसेंस रद्द।

ADM शैलेंद्र सिंह नेगी ने दस्तावेज लेखन में गड़बड़ी पर सख्त रुख अपनाया।

उप निबंधक और वरिष्ठ क्लर्क से भी स्पष्टीकरण मांगा, जांच के आदेश।

जिला निबंधक एवं अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के निबंधन कार्यालय हल्द्वानी के निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई है। जांच में पाया गया कि दस्तावेज लेखक सुनील कुमार नयाल जिसके लाइसेंस अनुज्ञप्ति संख्या 16/2022 की अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद भी संबंधित दस्तावेज लेखक द्वारा उक्त तिथि के बाद भी उप निबंधक प्रथम एवं द्वितीय हल्द्वानी कार्यालयों में लगभग 44 रजिस्ट्री करवा चुका है।

अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि अनुज्ञप्ति समाप्त होने के बावजूद दस्तावेज लेखक के रूप में विलेखों का प्रस्तुतीकरण किस विधि या नियम के अंतर्गत किया गया, इसका स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमावली एवं सुसंगत अधिनियमों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने तत्काल कारवाही करते हुए नयाल समेत 14 अन्य दस्तावेज लेखकों के लाइसेंस रद्द करते हुए एस मामले पर जांच बैठा दी है, साथ ही, उप निबंधक हल्द्वानी भावना कश्यप, प्रकाश सिंह बिष्ट एवं वरिष्ठ रजिस्ट्रेशन क्लर्क दिनेश सिंह चौहान का स्पष्टीकरण भी तीन दिन के भीतर प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

इनके लाइसेंस रद्द किए गए

1- संजय सिंह मेहरा पुत्र हरीश सिंह मेहरा

2- कमल चन्द्र सुयाल पुत्र खीमानन्द सुयाल

3- दिगम्बर सिंह अधिकारी पुत्र स्व. दीवान सिंह अधिकारी

4- लता नैनवाल पत्नी गणेश नैनवाल

5- सुनील कुमार नयाल पुत्र प्रताप सिंह नयाल

6- दिनेश चन्द्र नैनवाल पुत्र स्व० रमेश चन्द्र नैनवाल

7.कमला नैनवाल पत्नी लीलाधर नैनवाल

8- कैलाश चन्द्र भण्डारी पुत्र स्व० दिनेश चन्द्र भण्डारी

9- उमेश चन्द्र सनवाल पुत्र स्व० नरोत्तम सनवाल

10- नरेन्द्र सिंह राणा पुत्र ललित सिंह राणा

11- गोपाल सिंह बिष्ट पुत्र जोध सिंह बिष्ट निवासी

12- देब सिंह सूर्या पुत्र गोपाल सिंह

13- जयश्री तिवारी पत्नी गंगा प्रसाद तिवारी

14- प्रदीप कुमार पुत्र जगदीश चन्द्र

सम्बंधित खबरें