अयोध्या में श्री राम जी के प्राण – प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर ग्लोबल एकेडमी अलचौना चाँफी में “सुन्दरकाण्ड व “भव्य भण्डारे” का आयोजन,

ग्लोबल एकेडेमी अलचौना, चाँफी में दिनाँक 22 जनवरी को विद्यालय में सुन्दरकाण्ड व भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया गया, जिसमें विद्यालय शिक्षकों के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों ने सहयोग किया, भण्डारे का प्रसाद लगभग 1500 से अधिक लोगों तक पहुँचाया, रास्ते में गाड़ियों को रोक-रोक कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान ग्लोबल एकेडेमी के प्रबंधक श्री लोकेश तिवारी, प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, सुनीता तिवारी, योगेंद्र कुमार, राजू फुलारा, नेहा, पूनम, तनुजा, कल्पना, कशिश, तनुश्री, तरुण,सुनील, राहुल, वैभव, मनीष,पारस, विनीत, मयंक, डूंगर सिंह,ज्योतिष, पं-राजेन्द्र तिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें