

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी महोदय नैनीताल* के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन फोर्स चलाकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
श्री हरबंश सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान दिनांक- 04.02.2024 को निम्न बरामदगी की गई।
*मोहन मेहता पुत्र दान सिंह मेहता निवासी रावतनगर II बिंदुखत्ता कोतवाली लालकुआ उम्र 46 वर्ष को चौड़ाघाट रावतनगर II बिंदु खत्ता से *60 पाउच अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*भीम सिंह मेहता पुत्र इंद्र सिंह मेहता निवासी रावतनगर II बिंदुखत्ता कोतवाली लालकुआ उम्र 56 वर्ष को चौड़ाघाट रावतनगर II बिंदु खत्ता से *50 पाउच अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम
1- श्री गौरव जोशी चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता
2- कांस्टेबल श्री तरुण मेहता
3- कांस्टेबल श्री वीरेंद्र रौतेला
4- कांस्टेबल श्री दयालनाथ
5-कांस्टेबल श्री अशोक कंबोज









