

देहरादून के डोईवाला शुगर मिल में गणतंत्र दिवस के समारोह के दौरान एक सुरक्षाकर्मी के लापरवाही से गोली चल गई सामने खड़े मिलकर अधिशासी निदेशक वह पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह गोली के छेरे लगने से घायल हो गए! जिससे अफरा तफरी मच गई घायल होने के बावजूद भी पीसीएस अधिकारी ने ध्वजारोहण किया बाद में उन्हें देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों से लेकर शुगर मिल का स्टाफ मौजूद था !गनीमत यह रही की कोई और गोली के चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था आरोपी सुरक्षा कर्मी सुभाष वर्मा के खिलाफ पुलिस की तरफ से हर्ष फायरिंग में अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है lघटना के बाद सुरक्षा मिल प्रबंधन ने सुरक्षाकर्मी को निलंबित करते हुए जाट जांच कमेटी गठित कर दी है बताया जा रहा है कि शुगर मिल में ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा है इसी दौरान सुरक्षाकर्मी से ध्वजारोहण से पूर्व ही गोली चल गई लेकिन घटना के बाद भी उन्होंने ध्वजारोहण किया एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच में सामने आया की डोईवाला शुगर मिल में ध्वजारोहण के के समय शुगर मिल में नियुक्त सुरक्षा गार्ड सुभाष वर्मा ने लापरवाही तरीके से हर्ष फायरिंग की बंदूक से चली गोली नीचे जमीन पर लगे के बाद चारे सीधे अधिशासी निदेशक के पेट में लगे घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की तरफ से हर्ष फायरिंग और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की विस्तृत जांच कर कार्रवाई की जाएगी









