“पवनदीप राजन की हेल्थ अपडेट: अस्पताल ने दी जानकारी, बताया अब कैसी है हालत”

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इंडियन आइडल से सबके दिलों में पहचान बनाने वाले सिंगर पवनदीप राजन की कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। जिसमे वह घायल हुए हैं।

अस्पताल से आया हेल्थ अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुताबिक इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर सिंगर पवनदीप राजन की कार बीते कल तड़के 3:40 बजे अमरोहा के पास हादसे का शिकार हो गई। जब वह उत्तराखंड से नोएडा जा रहें थे। तभी उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हो गए। उनका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को अस्पताल ने हेल्थ अपडेट में बताया कि पवनदीप राजन का इलाज ऑर्थोपेडिक टीम की देखरेख में किया जा रहा है। कहा कि उनके कई फ्रैक्चर हैं। फिलहाल वे होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें क्रमिक सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। हमारी क्लिनिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

 

उत्तराखंड के रहने वाले हैं पवनदीप राजन

पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 2015 में द वॉयस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल 12 जीता। इसके साथ ही आज उन्होंने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है।

Ad

सम्बंधित खबरें