पिथौरागढ़: हत्या के आरोप में बंद महिला कैदी ने स्वयं को लगाई आग, गंभीर

पिथौरागढ़। पिथौरागढ जेल में हत्या के आरोप में दो साल से बंद एक महिला ने अपने आप को आग लगा ली। गंभीर अवस्था में जली महिला को तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नाचनी के धामी गांव निवासी महिला नीमा धामी पर हत्या का आरोप है। 33 वर्षीय नीमा धामी ने आज अपनी सेल में पुराने कपड़े व कंबल एकत्रित करके उनमें आग लगा कर खुद भी जलने का प्रयास किया। महिला की सेल में आग लगने से हड़कंप मच गया।

एसपी लोकेश्वर सिंह ने महिला कैदी के सेल में खुद को आग लगाने के प्रयास की घटना की पुष्टि की है। चिकित्सालय में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, सीओ परवेज अली, तहसीलदार विनोद गोस्वामी आदि ने महिला का हाल जाना।

सम्बंधित खबरें