
ऊधमसिंहनगर में एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में गदरपुर पुलिस ने एक बड़े तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। तस्कर के पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से पुलिस ने कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 मोटर साइकिल स्प्लेंडर बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक 24 जनवरी को ANTF कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर द्वारा चेकिंग के दौरान करतारपुर रोड तिराहा पुलिया पर एक स्कूटी (TVS NTORQ) को रोका गया, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। नाबालिग द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त स्मैक उसके पिता शाकिर अली उर्फ नक्टा व मां शाईन द्वारा किसी व्यक्ति को देने हेतु भेजी गई थी।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या-26/2026 धारा 8/21/60/29 NDPS ACT व धारा 95 BNS के तहत पंजीकृत किया गया।
मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी
27 मार्च को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कलकत्ती खानपुर तिराहा के पास अभियुक्त शाकिर उर्फ नक्टा ने पुलिस टीम पर फायर कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कनकट्टा चौराहा से आगे कुईखेड़ी मार्ग पर श्मशान घाट के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भेजा गया।
बरामदगी का विवरण*
➡️ 01 अदद तमंचा 315 बोर
➡️ 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
➡️ 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
➡️ 01 अदद मोटर साइकिल (UK06AX-8981)
अभियुक्त का विवरण
➡️ नाम: शाकिर अली उर्फ नक्टा
➡️ निवासी: करतारपुर, थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
➡️ FIR NO-161/18 U/S-3/25 A.ACT
➡️ FIR NO-101/21 U/S-8/22 NDPS ACT
➡️ FIR NO-154/22 U/S-147/148/149/307/452/34 IPC
➡️ FIR NO-157/22 U/S-3/25 A.ACT
➡️ FIR NO-195/2023 U/S-2/3 G.ACT
➡️ FIR no. 26/2026 धारा 8/21/60/29 NDPS ACT
➡️ *एसएसपी के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है, ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। नहीं बक्शे जाएंगे अवैध नशे के सौदागर, होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही।*








