

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार शाम सेना के वाहनों को गोलियों से निशाना बनाया गया। सेना ने हमले के पीछे आतंकवादियों के होने की बात की है।
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा, शाम को करीब छह बजे पुंछ सेक्टर की कृष्णा घाटी के पास एक जंगल से सुरक्षा बलों के वाहनों के काफिले पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी की गई। हमारे जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सेना और जेकेपी द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जिन वाहनों पर हमला हुआ, वे सुरक्षाकर्मियों को शिविर में वापस ले जा रहे थे।








