ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की पहली महिला अध्यक्ष बनी प्रभा रावत

ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के प्रबंध कमेटी के चुनावों में रुद्रपुर तथा काशीपुर सीट के डायरेक्टर के परिणाम घोषित किए गए हैं। सोमवार को दुग्ध समिति कार्यालय में हुए मतदान में रुद्रपुर सीट से शेर सिंह को सात मत तथा इन्दर सिंह मेहता को 12 मत मिले। दो मत निरस्त हो गए। जबकि काशीपुर सीट पर नवनीत कुमार को 12 मत तथा हरपाल सिंह को सात मत मिले।

ऊधमसिंहनगर दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के चुनाव में जिले की नौ सीटों में 14 नामांकन पत्र भरे गए थे। इसमें तीन नामांकन निरस्त हो गए थे। सितारगंज, नानकमत्ता, गदरपुर, बाजपुर, खटीमा, चकरपुर, झनकट में एक-एक प्रत्याशी होने पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए। रुद्रपुर, काशीपुर सीटों में दो-दो प्रत्याशी मैदान में थे। सोमवार को दो सीटों के लिए मतदान और फिर मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसवी पांडे ने बताया कि काशीपुर सीट में 19 मतदाता थे। नवनीत कुमार को 12 मत मिले व हरपाल सिंह को सात मत मिले। नवनीत को पांच मतों से विजयी घोषित किया गया। रुद्रपुर सीट के लिए 21 मतदाता थे। शेर सिंह को सात मत मिले और इन्दर सिंह को 12 मत मिले। यहां दो मत निरस्त हुए। इन्दर सिंह पांच वोटों से जीते।

ये निर्विरोध निर्वाचित सितारगंज से प्रभा रावत, नानकमत्ता से नीमा देवी, खटीमा से संगीता ज्याला, गदरपुर से चंद्रशेखर, चकरपुर से भागीरथी, झनकट से सुनीता देवी, बाजपुर से नीलम कोरंगा निर्विरोध चुने गए हैं।

सुनीता देवी। चंद्रशेखर दिवेदी। नीलम कोरंगा।

नीमा देवी। संगीता ज्याला। भागीरथी देवी।

प्रभा रावत। नवनीत। इन्दर।
॰जिले की अन्य सात सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशी

● ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के प्रबंध कमेटी के चुनाव संपन्न

सम्बंधित खबरें