
उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में कांग्रेस ने गुरुवार को एक अहम प्रेसवार्ता की। जिसमें जरूरी जानकारी दी।
प्रेसवार्ता का आयोजन
इस प्रेसवार्ता में दिल्ली में हुई कांग्रेस हाईकमान की बैठक, प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के हालात और ज्वलंत मुद्दों को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने यह बैठक बुलाई है। कहा कि सरकार यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि सीबीआई जांच को लेकर कोई अधिसूचना जारी हुई है या नहीं। विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि विपक्ष का दायित्व है कि जब सरकार जनहित के मुद्दों के विपरीत कार्य करे तो उसे घेरा जाए। प्रीतम सिंह ने घोषणा की कि 16 फरवरी को राज्यपाल आवास का घेराव किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश के प्रमुख मुद्दों पर जन जागरण, जनसभाएं और आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आवास घेराव के संयोजक प्रीतम सिंह होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुद्दों को राज्यस्तरीय और विधानसभा स्तर के स्थानीय मुद्दों में विभाजित किया गया है और आने वाले तीन महीनों तक कांग्रेस पूरे प्रदेश में रैलियां, धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलन करेगी। उन्होंने वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने अब तक कोई ठोस नीति या योजना नहीं बनाई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 16 फरवरी को राज्यपाल आवास घेराव के साथ कांग्रेस के आंदोलन की पहली बड़ी शुरुआत होगी।









