

मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में UCC समिति की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने मसौदा समिति के सदस्यों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को UCC मसौदा रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे समय से हमें इस ड्राफ्ट का इंतजार था, आज हमें ड्राफ्ट मिल गया है। हमने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि नई सरकार के गठन के बाद हम समान नागरिक संहिता के लिए कानून बनाएंगे। इस ड्राफ्ट का परीक्षण करने के बाद जो भी जरूरी औपचारिकताएं हैं उसे पूरा कर, ड्राफ्ट को विधानसभा में पेश कर विधेयक लाएंगे।
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)का ड्राफ्ट सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से गठित समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने वाली जस्टिस रंजना देसाई कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब इस ड्राफ्ट रिपोर्ट को कानूनी जामा पहनाया जा सकता है।
उत्तराखंड सरकार की गठित यूसीसी विशेषज्ञ समिति ने अपनी मसौदा रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि शनिवार को होने वाली पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद इसे 6 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जा सकता है।









