
ऋषिकेश। ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में नेपाल की तर्ज पर संचालित जुए के अवैध अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। देर रात की गई छापेमारी में मौके से एक पार्षद, 10 महिलाओं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इतने बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने के बावजूद स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लिहाजा, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सत्यापन अभियान में शिथिलता और अवैध गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगा पाने पर आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा समेत 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
एक साथ पूरी चौकी लाइन हाजिर होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में ऋषिकेश, दिल्ली, नोएडा, कोटद्वार, टिहरी और यूपी के लोग शामिल हैं। पकड़ी गई महिलाओं में दिल्ली, हरियाणा, नोएडा की डांसर शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
27 मार्च की रात एसएसपी को गोपनीय सूचना मिली कि ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार रोड स्थित मालवीयनगर के होटल नवरंग में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सीओ-ऋषिकेश नीरज सेमवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल छापेमारी कराई गई तो जुए के अड्डे का खुलासा हुआ। मौके से एक लाख 37 हजार रुपये नकद, 3356 कैसीनो क्वाइन, ताश की गड्डियां और शराब की बोतलें बरामद की गई।
सीओ नीरज सेमवाल के अनुसार, सूचना मिलते ही होटल की घेराबंदी कर छापा मारा गया। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन सभी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में होटल संचालक अशोक थापा निवासी कैनाल रोड गुमानीवाला ऋषिकेश और मीरान।
जांच में यह भी सामने आया कि होटल में प्रवेश मुख्य द्वार से नहीं, बल्कि संचालक के घर के भीतर से होते हुए किचन के रास्ते कराया जाता था, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके। सीओ नीरज सेमवाल के मुताबिक, होटल में न सिर्फ क्वाइन और ताश की गड्डियों से एक हजार और 1,100 रुपये की बाजी लगाई जा रही थी, बल्कि मांस और शराब भी परोसी जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी अशोक थापा ने कैसीनो का दांव नेपाल में सीखा। इस होटल को डेढ़ माह पूर्व ही किराये पर लिया था। कैसीनो संचालन में होटल स्वामी जगदीश कंडवाल निवासी मालवीयनगर ऋषिकेश की करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वह फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है जबकि होटल को सील कर दिया गया है।
सीओ नीरज सेमवाल के अनुसार, सूचना मिलते ही होटल की घेराबंदी कर छापा मारा गया। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन सभी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में होटल संचालक अशोक थापा निवासी कैनाल रोड गुमानीवाला ऋषिकेश और मीरानगर के पार्षद हर्षवर्धन उर्फ पिंटू रावत भी शामिल हैं।






