WPL में चैंपियन बनी आरसीबी….. बतौर कप्तान स्मृति मंधाना ने जीते दो खिताब

WPL,

आरसीबी ने डबल्यूपीएल में चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की दिल्ली कैपिटल्स पर 6 विकेट से जीत के साथ ही महिला प्रीमियर लीग का समापन हो गया है बीते गुरुवार को वड़ोदरा में यह मुकाबला खेला गया इसमें दिल्ली कैपिटल टॉस हार गई और पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 203 रन बनाए और आरसीबी ने इसके जवाब में 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया और लगातार दूसरी बार कप्तान स्मृति मंधाना ने ट्रॉफी उठाई। दो बार खिताब जीतने वाली स्मृति मंधाना दूसरी कप्तान बनी। स्मृति मंधाना ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 41 गेंद में उन्होंने 12 चौके व तीन छक्के लगाकर 87 रनों की पारी बनाई जिसकी बदौलत उन्होंने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

सम्बंधित खबरें