

पूर्व सैनिक शिक्षक एसोसिएशन के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर कार्यक्रम में भाग लिया इस अवसर पर बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे जानकारी दी। श्री राम चरण धाम चौसला के शिक्षार्थियों ने कार्यक्रम में काफी उत्साह दिखाया। सहज योग ध्यान केंद्र चौसला में ध्वजारोहण एसोशियन के उपाधक्ष कप्तान बी सी जोशी ने किया । कार्यक्रम में सचिव कप्तान के सी बसवाल, सूबेदार मेजर दिनेश बिष्ट आदि सामिल हुए।








