

रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. यहां संगे भाई ने ही अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया है. मामला उत्तराखंड के देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र का है, जहां रुड़की से बहन को देहरादून में चाची के घर छोड़ने आए सगे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी भाई पीड़िता को चाची के घर छोड़ कर फरार हो गया.पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पटेल नगर में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है.
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई है. शिकायत में रुड़की निवासी महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 10-12 दिन पहले माजरा स्थित अपनी चाची के घर रहने आई थी। उसे छोड़ने के लिए उसका बड़ा भाई आया था। गुरुवार सुबह आरोपित अपनी बहन को मुस्लिम कालोनी ले जाने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर ले गया।
आरोपित उसे शिमला बाईपास रोड की तरफ ले गया। जहां झाड़ियों में ले जाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात 12 बजे आरोपित ने पीड़िता को चाची के घर छोड़ा और वहां से फरार हो गया। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.








