आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह, विद्यार्थियों ने ली एकता की शपथ

हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. शेखर पाठक द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. शेखर पाठक ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी और देशसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

विद्यालय परिसर तिरंगे रंगों से सुसज्जित रहा। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, भाषण, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित जनसमूह ने सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ड्रोन शो द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ रहा। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ड्रोन ने आकाश में तिरंगा, अशोक चक्र एवं डिजिटल इंडिया से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए, जिसे देखकर सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित खबरें